
टाटा स्टील संस्थापक JN टाटा
के 184 वीं जयंती पर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण पर है, जुबली पार्क सहित शहर के हर चौक चौराहों और भवनों को रंग बिरंगी आकर्षक जगमगाती बल्बों से सजाया गया है। जिसे बीते शाम टेस्टिंग के लिए on किया गया तो पूरा शहर परियों का शहर जैसा जगमगा उठा।
जुबली पार्क में तो मानो परियां ही उतर आई हो वही बिस्टुपुर गोलचक्कर और यूनाइटेड क्लब के समीप रंग बिरंगी लाइट के बीच रंग बदलता फुआवरा का नजारा स्वर्ग नगरी जैसा प्रतीत हो रहा था। फिलहाल शहर को सजना और बाकी है।जो अंतिम चरण में है 1 मार्च को पूरा शहर सज कर तैयार हो जाएगा 2 मार्च को टाटा मूर्ति के समक्ष मुख्य अतिथि के द्वारा लाइटिंग की उदघाटन की जाएगी। जिसके बाद 3 मार्च को आम लोग दर्शन कर सकेंगे। जो शहर के लिए उत्सव का माहौल रहेगा।




