
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भादूडीह सातनाला पटमदा माधवपुर से होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहित जमीनों का 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद सरकार द्वारा मुआवजा नहीं दिए। जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना है। वे खेती बाड़ी कर अपना गुर्जर बसर करते हैं। और खेती वाली जमीनों को सरकार द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जमीनों को अधिकृत किया गया।जिसे लेकर वर्षों से दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें मुआवजा नही मिला, भाजपा नेता विमल बैठा ने सरकार की इस लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधि और सरकार को निशाना साधते हुए कहा की ग्रामीणों को अपने ही जमीन के पैसा के लिए दर-दर भटक रहे हैं।सरकार इस पर जल्द निर्णय नहीं लेती है।तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।




