पिता ने लगाई गुहार, सर बेटी को अपहरण कर किया किया जा रहा दुष्कर्म, बचाइए , ढूंढ निकालिए।

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई की रहने वाली एक युवती 6 दिन से लापता के बाद दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। लापता युवती सुलेखा कुमारी नामक युवती 21 फरवरी से लापता है। उधर युवती के परिवार वालों ने ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी के मालिक तृप्ति रंजन खंडा पर अपहरण कर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 6 दिन बाद भी पुलिस की कार्रवाई नगण्य होने से पुलिसिया कार्रवाई से नाराज आज युवती के परिवार वालों ने एसपी कार्यालय
पहुंच कर वरीय अधिकारियों से भेंट कर जानकारी दी कि लापता सुरेखा ने वाट्सअप में उसके साथ बलात्कार होने की जानकारी दी है। लेकिन खुले आम घूम रहे आरोपी को ना पुलिस गिरफ्तार किया है और ना ही युवती को ढूंढ पा रही है। परिवार वालो ने चेतावनी दी कि अगर करवाई नही करती है तो पूरा परिवार एसएसपी कार्यालय के समक्ष अपनी जान दे देंगे।




