Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना के ग्राम रायमरा में बरसात के समय घासीराम सरदार का घर गिर गया था, जिससे उनके परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुरुडीह पंचायत के मुखिया संगीता कुमारी की उपस्थिति में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत घासीराम सरदार और उनके परिवार को 05 कम्बल वितरित किए।
Advertisement

इस मौके पर मुखिया संगीता कुमारी ने कहा कि थाना प्रभारी की इस पहल से गरीब परिवार को राहत मिली है। थाना प्रभारी ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी और मुखिया का आभार व्यक्त किया।
Advertisement




