जमशेदपुर: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर जिले समाहरणालय परिसर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तिरंगा झंडा फहरा कर सलामी दी,इस दौरान एसएसपी पियूष पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद थे।
दूसरी ओर एसपी कार्यालय में जिले के एसएसपी पियूष पांडे ने तिरंगा फहराया इस मौके पर उपायुक्त,ग्रामीणएसपी सिटी एसपी सहित काफी संख्या में अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

वहीं एसडीओ कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया जहां धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी, वही इस मौके पर उपस्थित उपायुक्त,ग्रामीण एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में स्थित सेनानियों के नाम पट्टिका स्थल पर पुष्प अर्पित की और उन्हें याद करते हुए संविधान और समाज की रक्षा का संकल्प लिया.




