Advertisements
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जमशेदपुर सिदगोड़ा टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसके बाद पोटका में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेने जाना है। इधर बिरसानगर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के मामले की योजना बनाते हुए भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा को झंडा दिखाने से पूर्व ही पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। जिसकी जानकारी जिले के सभी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है, और अमित शर्मा को बिरसानगर थाना में पकड़ कर रखा गया है।
Advertisement
Advertisement




