पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव में करगहर सीट से मैदान में उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब संगठन अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित करेगा, उस समय उनका नाम भी शामिल हो सकता है। सोमवार को एक जनसभा में बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार अपनी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे और यह उनका अंतिम सरकारी कार्यक्रम साबित होगा।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में दोनों प्रमुख दलों को मिलाकर 72% मत मिले थे। उनका अनुमान है कि शेष 28% मतदाता इस बार जन सुराज का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि मौजूदा गठबंधनों को 10-10 प्रतिशत वोट का नुकसान हुआ, तो जन सुराज को कुल 48% तक समर्थन प्राप्त हो सकता है। विरोधियों द्वारा उन्हें ‘वोटकटवा’ कहे जाने पर उन्होंने तंज कसा।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य दोनों बड़े दलों के जनाधार को खत्म करना है




