जमशेदपुर: जिला प्रशाशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से 6 जुलाई को मनाए जाने वाला मुस्लिमों का पर्व मोहर्रम को लेकर सिदगोड़ा टाऊन हाल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी , एसएसपी पियूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, विभिन्न विभाग के अधिकारी सहित सभी थाना के प्रभारी,शांति समिति की सदस्य,कर्बला कमिटी के सदस्य मौजूद थे।बैठक में विभिन्न समस्याओं को वरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जिसमें बिजली पानी सफाई जैसी मुख्य मुद्दा थे।जिसे उपायुक्त ने सभी समस्याओं को अविलंब निदान करने कर लेने के लिए आश्वस्त किए।

वही पर्व को लेकर तैयारी के बारे ने उपायुक्त और एसएसपी ने बताया कि मोहर्रम जुलूस को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशाशन की ओर से पूरी तैयारी की जा चुकी है साथ ही लगातार हो रही बरसात के मद्देनजर NDRF की टीम को जमशेदपुर में ठहराव कराया गया है ताकि अकस्मात परिस्थिति में जान माल कि रक्षा की जा सके वहीं जितने भी समस्या की जानकारी दी गई है उसे जल्द निदान कर लिया जाएगा।वही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और चेतावनी है कि किसी भी तरह की भ्रामक बातों को पोस्ट न करे अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




