Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर जन कल्याण मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के डीआरएम से चक्रधरपुर में वार्ता की. बता दें कि इसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने हस्तक्षेप किया था जिसके बाद आज वार्ता की तिथि तय हुई थी. आज की वार्ता में मुख्य रूप से ट्रेनों के ठहराव के साथ यात्री और नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई. आज की वार्ता में कोरोना काल के समय से बंद सभी यात्री एक्सप्रेस ट्रेन जिसमें टाटा- पटना, टाटा- छपरा, एलेप्पी एक्सप्रेस सहित अन्य ऐसे सभी एक्सप्रेस ट्रेन जो आदित्यपुर रेलवे स्टेशन होकर आना-जाना करती है उसके ठहराव की मांग की गई. आदित्यपुर रेलवे अस्पताल में परमानेंट डॉक्टर की पोस्टिंग करने की मांग, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के भव्य विस्तारीकरण एवं यात्रियों के यातायात को सुगम बनाने के लिए आदित्यपुर पटेल चौक से रेलवे टनल एवं पथ संख्या चार होते हुए एनआईटी गेट तक सड़क क़ो दो लेन करने, जिसपर जियाडा से सहमति के लिए अनुशंसा भी कर देने,
आदित्यपुर रेलवे टनल के अंदर भारी जल जमाव क़ो रोकने, आदित्यपुर खरकाई पुल से राम मरैया बस्ती होते हुए नदी किनारे तक एवं रोड नंबर 32 छठ घाट तक नगर निगम का सड़क बना हुआ है लेकिन नदी के किनारे रेलवे पुल के नीचे लगभग 800 फ़ीट सड़क बनाने के लिए नगर निगम को एनओसी देने की मांग भी डीआरएम से की गई. इसके अलावा सभी लोकल ट्रेन जो खासकर चक्रधरपुर चाईबासा से गम्हरिया, आदित्यपुर टाटानगर आती है जिसमें ज्यादातर इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले मजदूर रहते है।

इसलिए उक्त ट्रेन को बिल्कुल सही समय पर चलाने की भी मांग रखी गई. वार्ता के दौरान डी आर एम ने खुद ही आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सेलेटर लगाने की भी बात कहीं. उन्होंने सभी मुद्दों पर अपने स्तर से सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. आज की बैठक में डीआरएम तरुण कुमार, सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश, मोर्चा की उपाध्यक्ष लिली दास, मोर्चा के उपाध्यक्ष देवांग चंद मुखी, कार्यकारिणी सदस्य मदन सिंह, सुशांत जी शामिल थे.
जन कल्याण मोर्चा के प्रतिनिधियों द्वारा डीआरएम चक्रधरपुर तरुण कुमार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण करने एवं आदित्यपुर रेलवे टनल से लेकर स्टेशन तक की सड़क का निर्माण के लिए उनको बधाई भी दी.




