
रांची : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिल से बहुत ही एक बड़ी हृदय विदारक और सनसनीखेज दुखद घटनाएं सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार व्यक्ति फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिए है। सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर और हिला कर रख दिया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव एक कमरे मे फंदे से लटकते पाए गए। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी और शोक की लहर फैल गई है। मृतकों में टाटा स्टील गम्हरिया के सीनियर ऑफिसर कृष्ण कुमार (40), उनकी पत्नी डॉली देवी (35), और दो बेटियां पूजा (13) व मैया (4) शामिल हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार पूरा परिवार दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था, और घर से दुर्गंध आने पर शक हुआ। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो वहां का दृश्य देखकर सभी भोचके और दंग रह गए। अंदर का मंजर देख पुलिस भी सन्न रह गई। क्योंकि एक ही परिवार के चार सदस्य फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे जिससे पूरा परिवार गहरे डिप्रेशन में रह रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए गम्हरिया के बीडीओ अभय द्विवेदी व सीओ अरविंद वेदिया भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं ।लेकिन पुलिस अन्य दृष्टि कोणों पर भी जांच कर रही है। यह हृदयविदारक घटना पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर गई है। समाज में बढ़ते आत्महत्या जैसे शब्दों पर सभ्य समाज को एक बार विचार करने और सोचने का विषय है।




