Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बगबेडा थाना अंतर्गत किताडीह में खस्सी चोरी कर भाग रहे दो चोरो को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जा रहा है की किताडीह निवासी सनी मिश्रा और चंदन यादव एवं दो साथी के साथ कोनाबेरा से खस्सी चुराकर भाग रहा था तभी स्थानीय लोगों ने सनी मिश्रा और पंकज यादव को पकड़ लिया दोनों की जमकर पिटाई कर दी.
Advertisement

वैसे दोनों ऑटो से खस्सी को उठाकर भाग रहे थे. उधर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां चंदन यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है.हालांकि घायल सनी मिश्रा का कहना है उसने खस्सी नहीं चुराया है विवाद में मारपीट हुई है.खैर मामला कुछ भी हो लेकिन पुलिस खस्सी चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज करा रही है.
Advertisement




