Advertisements
कटिहार : भागलपुर और कटिहार के टॉप अपराधियों में शामिल व 50000 का इनामी कुख्यात मोहन ठाकुर उर्फ मोहना ठाकुर को पुलिस ने जसीडीह से गिरफ्तार कर लिया है। वह छुपकर झोपड़ी में रह रहा था।साहिबगंज वह नेपाल के विराटनगर में भी इसका आतंक था।30 अलग-अलग कांडों में शामिल मोहन के गिरफ्तारी के लिए कटिहार पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था। अपहरण,डकैती वह अन्य मामलों में उस पर कटिहार में 22,भागलपुर में चार,मुंगेर से एक,साहिबगंज में दो,वह नेपाल में एक मामला दर्ज है,वह कटिहार के सोमापुर का रहने वाला है। पिछले साल दिसंबर में कटिहार के बरारी में गैंगवार हुई।पांच लोगों की हत्या का वह मुख्य आरोपी है।
Advertisement
Advertisement




