जमशेदपुर : पूर्वी विस क्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था को लेकर गुरुवार को रांची में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ बैठक होगी। जमशेदपुर के केवल टाउन क्षेत्र में सभी घरों में टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को )की ओर से अलग-अलग बिजली देने समेत अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे। जमशेदपुर के सभी बस्तियों में टाटा स्टील की बिजली देने की प्रक्रिया में तेजी लाने और नीतिगत तकनीकी बाधाओ को दूर करने पर बातचीत होगी।केवल टाउन क्षेत्र में टाटा स्टील 9 पॉइंट पर बिजली देकर एक ही कनेक्शन से मकानो में बिजली आपूर्ति कर रहा है। जबकि लोगों की मांग है कि सभी घरों को अलग-अलग कनेक्शन दिया जाए। लगभग सात रुपए प्रति यूनिट की दर से लोगों को भुगतान करना पर रहा है। जो सरासर अन्याय है,यह जन विरोधी है । विधायक सरयू राय बिगत 3 वर्षों से मांग कर रहे हैं कि कंपनी उपभोक्ताओं के घरों में सीधी बिजली दे। लेकिन केबुल कंपनी के दिवालिया होने पर रेजोल्यूशन प्रोफेशनल ( आरपी ) से एनओसी अनापति पमाणपत्र चाहती है। कंपनी के आरपी एनओसी देने में आनाकानी कर रहे हैं। बकौल विधायक सरयू राय जब कंपनी केवल टाउन के हर घर में अलग-अलग पानी कनेक्शन दे रही है,तो बिजली कनेक्शन क्यों नहीं दे सकती? केबल कंपनी की जमीन का लिज 2019 में समाप्त हो चुका है।अब जमीन राज्य सरकार के अधीन है। फिर आरपी से एनओसी की जरूरत क्यों है? यदि घर-घर बिजली देने में विलंब होगा तो वह कंपनी और सरकार के खिलाफ उतरने के लिए विवश होंगे।




