जमशेदपुर : सोनारी के आदर्श सेवा समिति भवन में डायन प्रथा के प्रति जागरूकता को लेकर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन फ्री लीगल एड सोसायटी की ओर से किया गया। कमेटी के अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि 1995 में डायन प्रथा को लेकर फ्री लीगल एड कमेटी का गठन किया गया तब से निरंतर इस कानून का रूप देने के लिए संघर्ष किया गया और 2003 में झारखंड सरकार ने इसे अपने राज्य में पारित करते हुए इसे बजटीय प्रावधान बनाकर एजेंसियों के द्वारा जन जागरण करवाया गया। इस कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए वर्तमान समय में भी सरकार और फ्री लीगल एड कमेटी निरंतर प्रयास कर रही है इसे लेकर प्रत्येक वर्ष 20 अक्टूबर को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती है।

जो अलग-अलग कार्यक्रम और अभियान, अगले वर्ष जुलाई माह तक चलती है इसी के तहत जमशेदपुर के सोनारी स्तिथ आदर्श सेवा संस्थान में एक कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावे सोना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रभाकर कुमार सहित क्षेत्र के महिलाएं शामिल हुई जिन्हें डायन प्रथा से संबंधित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि सिर्फ किसी पर शंका और अज्ञानता वश इस तरह की कुर्तियां का कार्य किया जाता है जिससे बचने की आवश्यकता है।





