रांची : सरायकेला खरसावां जिले के उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लगते ही चुनाव महापर्व को देखते हुए क्षेत्र में काफी सक्रियता के साथ अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रहे हैं । इसी अभियान की कड़ी में उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन में अवर निरीक्षक उत्पाद नीरज कुमार द्वारा चांडिल डाबो में एक घर में छापामारी किया गया छापामारी के क्रम मैं अवैध विदेशी शराब ब्लैक टाइगर फॉर सेल इन हिमाचल प्रदेश जप्त किया गया, वही चिलगु में दो होटल में छापेमारी कर बियर बरामद किया गया संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई किया गया। सौरभ तिवारी ने विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की क्रम में कई पहलुओं पर बात करते हुए कहा कि स्ट्रैंथ की कमी के बावजूद भी अच्छी उपलब्धि रही है। कई शराब माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। कई जगहों पर छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध सामग्री जप्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है, और जेल भेजा गया है।
…
लगातार क्षेत्र में अभियान चलाए जा रहे हैं। अवैध कारोबार करने वाले, किसी भी हालत में बक्से नहीं जाएंगे । चुनाव महापर्व की घोषणा होते, आचार संहिता लगते,और दीपावली, महापर्व छठ समीप आते ही अवैध कार्यों के विरुद्ध क्षेत्रों में लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए जनता से अपील करते हुए कहा है कि, हमें सूचना दें, हर हाल में अवैध कारोबार पर अंकुश और लगाम लगेंगे। वही बातचीत के सिलसिले में कहां की स्ट्रैंथ की कमी के बावजूद भी अच्छी उपलब्धि रही है और आगे भी बेहतर करने के लिए हम प्रयासरत है। वही एक सवाल के जवाब में उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने कहा कि हमारी निगाहें बनी हुई है ,और उसे भी जल्द सुलझा लिए जाएंगे। प्रतिदिन कार्यों के मॉनिटरिंग की जा रही है। बाहर से आने वाले स्टॉक पर भी निगरानी रखी जा रही है। चुनाव महापर्व और दिवाली, महापर्व छठ को देखते हुए सभी पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा गया है की सूचना मिलते ही शीघ्र कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए, और अपने सूत्रों को मजबूत कर हर हाल में अवैध कारोबार पर लगाम लगाए। स्ट्रैंथ की कमी और चुनाव ड्यूटी के बावजूद भी हमारी अच्छी उपलब्धि रहेगी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगेंगे।





