जमशेदपुर : मानगो ओल्ड पहले रोड स्थित गुप्ता एंड सन के संचालक व्यापारी बनवारी लाल गुप्ता से अपराधियों द्वारा 2 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है इसे लेकर सिटी एसपी कुमार शिभाशीष ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी की 13 अक्टूबर को अपराधियों ने मोबाइल से बनवारी लाल को फोन कर 2 लाख रुपए रंगदारी में देने अन्यथा बेटे को अगवा कर हत्या कर देने की धमकी दी थी जिसके एवरेज में बनवारी लाल ने ऑनलाइन 5 हजार रुपए तत्काल दे दी थी इसकी जानकारी 17 अक्टूबर को बनवारी लाल ने मानगो थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके आलोक में एक टीम गठित कर किए गए फोन नंबर को ट्रेस किया गया जिसके तहत गढ़वा के रहने वाली हिमांशु तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई उसके द्वारा दिए बयान के आधार पर जमशेदपुर के बर्मामाइंस के रहने वाले युवराज कुमार सिंह को भी हिरासत लिया गया।

दोनों ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा रंगदारी मांगी गई थी।सीटीएसपी ने बताया कि दोनों का यह पहला अपराध है जिसे अंजाम तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दोनों को धरदबोचा जिनसे पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।




