रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में लगे आचार संहिता के बीच चुनाव आयोग ने झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने अजय कुमार सिंह को झारखंड के नए डीजीपी बना दिया है।आयोग ने यह कदम डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ मिली शिकायतों के आलोक में दिया था। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से डीजीपी स्तर के किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को तुरंत नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। इससे पहले, डीजीपी की नियुक्ति को लेकर झारखंड में विवाद हुआ था, जो उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद सुलझा था।

न्यायालय ने 2021 में राज्य सरकार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के मापदंडों का पालन करते हुए डीजीपी का चयन करने का निर्देश दिया था। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते यह निर्णय लिया गया है, जहां दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों।



