Advertisements
रांची : रांची प्रक्षेत्र में अपराध, और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर जोनल आईजी मनोज कौशिक ने रांची क्षेत्र के सभी एसएसपी और एसपी को अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिया हैं। बढ़ते अपराध और अवैध कारोबार पर नकेल कसने और सिटीजन पुलिसिंग को दुरुस्त करने को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिया है।
Advertisement

अपराध पर नियंत्रण को लेकर जोनल आईजी मनोज कौशिक एक्शन में नजर आए. आम अपराध के साथ-साथ ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम पर भी कड़ा रुख अपनाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही नारकोटिक्स महिलाओं और बच्चों के साथ होनेवाले अपराध पर भी संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया गया, ताकि इस तरह के अपराध के खिलाफ त्वरित गति से कार्रवाई की जा सके. वही सिटीजन पुलिसिंग के तहत आम लोगो से अच्छे व्यवहार करने का निर्देश दिया है।
Advertisement




