जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में दीपावली की खरीदारी चरम पर है। धनतेरस के अवसर पर शनिवार को शहर के विभिन्न बाजारो में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, बर्तन, झाड़ू, पूजा सामग्री, घर सजावट के सामान और मिट्टी के दीये खरीदते नजर आए। दुकानों पर रंग-बिरंगे दीये, रोशनी की झालरें और आकर्षक सजावट ने बाजार की चमक बढ़ा दी है।

व्यापारी भी ग्राहकों की भीड़ से उत्साहित हैं और बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, लंका विजय के बाद जब प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीप जलाए थे। तभी से दीपावली का पर्व प्रकाश और आनंद का प्रतीक बन गया है जो आज भी यह त्योहार पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है।




