Advertisements
बिहार के घरवासडीह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
Advertisement

रोहतास:( बिहार) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 18 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक बिहार के रोहतास जिला के घरवासडीह पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जगदुरू रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य महाराज द्वारा आयोजन किया गया है। चलने वाले 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक इस लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उमड़ी हुई है। कई विद्वान वक्ताओं द्वारा दिए जा रहे प्रवचन से श्रद्धालु भक्ति भाव से सुनकर लाभ उठा रहे हैं। काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। 23 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ भंडारा का भी आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की जुुटने की संभावनाएं हैं।
Advertisement




