
जमशेदपुर: गम्हारिया थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को चाकू मार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना गम्हरिया के मुर्गागुट्टू में घटित हुई। जहां एक शराबी पति शंभू नायक शराब के नशे में घर आया और पत्नी ललिता नायक से झगड़ा करने लगा।इसी बीच सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया जो उसके पीठ में जा लगी।पत्नी के शोर मचाने पर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने उसे धड़ दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना के बारे में घायल की सास गुरवारी नायक ने बताया कि दोनों की शादी हुए 12 वर्ष बीत गए।बेटा शंभू गलत संगत में पर कर शराब का आदि हो चुका है।जिस वजह से वह काम भी नहीं करता। बहू और वह दोनों भट्ठा में काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं और वही शंभू हर छोटी-छोटी बात को लेकर ललिता से झगड़ा करता है।
इतना तक की शराब के पैसे नहीं देने पर भी उसके साथ मारपीट करता है।आज भी शराब के नशे में आया और किसी बात को लेकर बहु ललिता के साथ विवाद करने लगा। इसी बीच घर में रखे सब्जी काटने वाली चाकू से उस पर हमला कर दिया।जिसमें वह घायल हो गई जिसका इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




