Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :आदित्यपुर एवं आस पास के क्षेत्रों में अनियमित पावर कट की वजह से आज जलापूर्ति बाधित रही. जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी. बाधित जलापूर्ति का कारण अनियमित पावर कट बताया जा रहा है.
Advertisements
Advertisement

उल्लेखनीय है कि सीतारामपुर डैम से आदित्यपुर और आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है. और सीतारामपुर डैम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी मेसर्स जिंदल की है. जलापूर्ति बाधित होने की वजह से आदित्यपुर के तकरीबन 20 हजार परिवारों को पानी की समस्या उठानी पड़ रही है.






