Advertisements
रामगढ़ : रामगढ़ के रजरप्पा थाना इलाके में 21 अप्रैल को शिव शंकर ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े हुई डकैती के केस में पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। इस बार एक पति-पत्नी को धर दबोचा गया है। पुलिस ने बताया कि पहले पकड़े गए 7 बदमाशों से पूछताछ के बाद मिले इनपुट पर रजरप्पा में छापा मारा गया। तलाशी में दंपति के पास से लूटे गए सोने-चांदी के गहने बरामद हुए हैं।
Advertisements
Advertisement

इसके साथ ही इस वारदात में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि पूरे गैंग का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। बाकी फरार साथियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड डाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क को खत्म कर दिया जाएगा।






