Advertisements
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको रोड नंबर-2 के L3-13 क्वार्टर में सोमवार को ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घर के अंदर से एक वृद्ध महिला, एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को घेरकर जांच शुरू कर दी।
Advertisements
Advertisement

फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृत युवती की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी और वह गर्भवती भी थी। प्रारंभिक आशंका परिवार के मुखिया पर जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।






