सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में अधीक्षक उत्पाद के निर्देशानुसार दिनांक 10 मई 2026 को अवैध शराब सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गमहरिया, बिको मोड़, डीएस टावर इमली चौक सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जांच एवं छापेमारी की गई। कार्रवाई में आदित्यपुर थाना का भी सहयोग लिया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक माहौल को सुरक्षित रखा जा सके।




