Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 07, बड़ा गम्हरिया प्रगति नगर में सरकारी तालाब के पुनर्जीवन एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आज संपन्न हुआ. यह कार्य शहरी विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर निगम आदित्यपुर द्वारा कराया जा रहा है.
Advertisements
Advertisement

आज के शिलान्यास में मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे. मौके पर पार्षद मोना बेसरा की गरिमामयी उपस्थिति रही. मेयर ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए नगर निगम आदित्यपुर निरंतर प्रतिबद्ध है और जल्द ही इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.






