सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले की गम्हरिया अंचल क्षेत्र के आदित्यपुर–कांड्रा मुख्य मार्ग के किनारे,मोक्ष अपार्टमेंट के पास स्थित सरकारी भूखंड पर फिर से अतिक्रमण कर भवन निर्माण किया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य चुपचाप और धीरे-धीरे किया जा रहा है ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी इस भूमि पर गैरकानूनी निर्माण किया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने 5 सितंबर 2023 को सख्त कदम उठाते हुए निर्माण कार्य को रोक लगाते हुए, हुए निर्माण कार्य को तोड़ दिया था। इस कार्रवाई से जमीन पर कब्जा करने वालों में डर का माहौल बन गया था। हालांकि, संबंधित अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद स्थिति फिर बदल गई है।

अब दोबारा उसी स्थान पर निर्माण गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चर्चा काविषय बना हुआ है। वर्तमान अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने इस विषय को गंभीर से लेते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करना कानून के विरुद्ध है। उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश अधीनस्थ पदाधिकारी और कर्मचारियों को दिया है।पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी




