Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 17 में गहराते जल संकट के समाधान हेतु नागरिक समन्वय समिति के महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्षा सुमन राय एवं संरक्षिका शशि प्रभा सिंह एवं जितेन्द्र रजक के नेतृत्व में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पारुल सिंह से मिल कर जल समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा.

Advertisement
अपर नगर आयुक्त द्वारा पानी के संकट को देखते हुए निगम के संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र टैंकर द्वारा जलापूर्ति का निदेश दिया गया साथ ही शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया कि जे एस टावर के पास सरकारी जमीन चिह्नित कर उस क्षेत्र के नागरिकों के लिए निगम द्वारा डीप बोरिंग शीध्र करा कर जल संकट को दूर किया जाएगा. शिष्टमंडल में उक्त नेताओं के अलावा वार्ड 17 की दर्जनों महिला शामिल थीं.
Advertisement




