सरायकेला : नीमड़ीह अंचल क्षेत्र के उ.म. वि. टेंगाडीह के अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी एवं बिडीओ ने निरीक्षण किया। नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने निरीक्षण के दौरान कहां की इस विद्यालय में आठवीं कक्षा के 11 विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षा हेतु फार्म न भर पाने की बात मीडिया के माध्यम से पता चला था। निरीक्षण हेतु (2.30 pm) पर विद्यालय पहुंचने पर बच्चे नादारत थे। स्कूल 3:00 बजे स्कूल बंद होता है ।सभी 3 शिक्षक उपस्थित थे। जिसके सरसीज कुमार प्रधान अध्यापक हैं।

उन्हें आज ही प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । इसके उत्तर में प्रधान अध्यापक का कहना है कि 11 बच्चों का फॉर्म इसलिए नहीं सबमिट हो सका है ।क्योंकि सर्वर में तकनीकी खराबी थी परंतु इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है कि यदि उपयुक्त समय रहते कम से कम पोर्टल पर टर्म की एंट्री हो गई होती तो भी जैक के द्वारा किसी निश्चित तिथि को पोर्टल खोलकर फॉर्म सबमिट की प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाती ।जैसा कि राज्य में कई विद्यालयों में हुआ है फॉर्म सबमिट नहीं हो पाया परंतु पोर्टल पर (जैक के प्रोटोल) में एंट्री हो गई परंतु इस विद्यालय ने 11 विद्यार्थियों का पोर्टल में एंट्री ही नहीं किया यह जानकारी प्रथम दृष्टतथ मिल रही है।
फिर भी जिला शिक्षक पदाधिकारी से बात करने पर बताया गया कि यह जैक के संपर्क में रहकर युक्त समस्या के समाधान हेतु सफल प्रयासरत है। फिर भी मेरे द्वारा उक्त प्रकरण की जांच रिपोर्ट जिला को शॉप दी जाएगी ।जिसके युक्त प्रधान अध्यापक जो मांनगो में रहते हैं एवं अन्य अध्यापकों पर कड़ी कार्रवाई नियम अनुसार करने की अनुशंसा की जाएगी




