Advertisements
रांची :सिमडेगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने पीएलएफआई के 09 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। मामले में एसपी सिमडेगा ने बताया कि सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के लचड़ागढ़ से ओड़गा रोड निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी एसआरएमवी के अस्थाई कैंप में खड़े वाहन में विगत 25 जनवरी की रात आगजनी कर पीएलएफआई के नाम से लेवी के पोस्टर लगाया गया था।
Advertisement

घटना के बाद जलडेगा थाना में कांड संख्या 05/2026 के तहत उग्रवादी घटना दर्ज करते हुए एसपी सिमडेगा के निर्देश पर एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में अनुसंधान शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 09 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें 05 लोगों का संबंध प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा।
Advertisement




