जमशेदपुर : विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जमशेदपुर के परसुडीह मकदमपुर निवासी मोहम्मद हसन ने एसएसपी से लिखित शिकायत कर जानकारी दी कि Iconic Overseas Office के संचालकों कतर में 1700 रियाल मासिक वेतन पर अच्छी कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर भेजा था।

कार्यालय की संचालिका तब्बसुम परवीन, उसके भाई मोहम्मद नसीम और पति मोहम्मद सकिल उर्फ प्याजु ने विदेश भेजने के एवज में हसन से 70,000 रुपये लिए। इसमें से 30,000 रुपये ऑनलाइन अफजल नामक व्यक्ति के खाते में जमा कराए गए और बाकी 40,000 रुपये नकद वसूले गए। मोहम्मद हसन का आरोप है कि जब वह कतर पहुँचा तो उसे वहां किसी प्रतिष्ठित कंपनी में नहीं बल्कि एक लेबर सप्लाई एजेंसी में काम पर लगा दिया गया,जहां उसे शारीरिक श्रम वाले काम दिए गए और वेतन भी नहीं दिया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर घर पर हमला, परिवार वालो से मारपीट की जाती है। जिसे लेकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।




