Advertisements

Advertisement
धनबाद : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कि उषा महतो के नेतृत्व में सिंदरी विधानसभा चुनाव के लिए गांव कुरमीडीह में महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में लगभग दो सौ महिलाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने प्रखंड कमिटी, पंचायत कमेटी और बूथ स्तरीय कमेटी के लिए सशक्तिकरण का समर्थन किया।
धनबाद जिले के मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने इस अवसर पर कहा कि संघर्ष समिति ने उषा महतो के नेतृत्व में यह संगठन समाज में विस्तारित करने का निर्णय लिया है और इसके लिए वे सभी सदस्यों से मिलकर महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उन्होंने इस क्रम मे सिंदरी विधानसभा चुनाव में इस बार भारी मतदान के लिए तैयारी की गई है।






