आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन कार्यक्रम और 10 दिनों का अल्टीमेटम कहीं आने वाले चुनाव की तैयारी के आहट तो नहीं! वहीं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ने आम जनता के कार्यक्रम से दूरी कहा, तो कोल्हान कांग्रेस प्रवक्ता ने आम जनता के साथ छलावा कहा।

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम पर पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने वर्तमान राज्य सरकार को होल्डिंग टैक्स में वृद्धि और जल संकट के मामले पर आलोचना की। उन्होंने कहा कि अधिकांश नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।
पूर्व नगर निगम डिप्टी मेयर ने इस मौके पर बताया कि पिछले 5 वर्षों में उनके कार्यकाल में नगर निगम द्वारा 24 हजार लीटर के 6 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाती थी, जो अब कम हो गयी है। उन्होंने इससे बढ़ते जल संकट को लेकर चिंता जताई और प्रशासनिक लापरवाही का मुद्दा उठाया। भाजपा नेताओं ने कहा है कि अगर 10 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने जनसरोकार समस्या से जुड़े मुद्दों को दूर करने की मांग की है और सरकार को जिम्मेदारी लेने के लिए चेतावनी दी है। वही आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने इस इस कार्यक्रम को जन सरोकारों से नहीं राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहां की आम जनता इस कार्यक्रम से दूर रहे। वही कोल्हान कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश धारी ने कहा कि यह कार्यक्रम मात्र दिखावा और छलावा और आम जनता के साथ धोखा है, क्योंकि नगर निगम पर लगभग 5-10 सालों तक भाजपा का ही वर्चस्व रहा है, और उसी का ही अधिक वार्ड मेंबर रहे है। जो जनता को यह गुमराह करने वाला कार्यक्रम है।






