जमशेदपुर/सरायकेला : यूको बैंक की ओर से RAF 106 बटालियन में द्वितीय कमान अधिकारी (2IC) एस. एन. मिश्रा के नेतृत्व में एक CASA कैंप तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बैंक की विभिन्न वित्तीय योजनाओं जैसे होम लोन, कैश लोन, कार लोन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में RAF के जवानों के साथ यूको बैंक के चीफ मैनेजर (रिसोर्स हेड) राजीव कुमार, जमशेदपुर डेयरी शाखा की प्रबंधक छाया कुमारी, बैंक के पूर्व कर्मचारी प्रेमलाल साहू, सहायक प्रबंधक नेहा कुमारी एवं मुन्नी कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने जवानों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने तथा साइबर ठगी से बचने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उपस्थित जवानों ने भी बैंकिंग सेवाओं एवं ऋण योजनाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित बैंकिंग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।





