
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा क्षेत्र के समाजसेवी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू द्वारा ग्रामीणों के साथ अहम फैसला लेते हुए निर्णय लिया गया है कि कांड्रा में ट्रेनों के ठहराव नहीं होता है तो पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू 20 जनवरी से आमरण अनशन करेंगे। उक्त जानकारी प्रकाश कुमार राजू द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की पूर्व की भाँति कांड्रा जंक्शन में ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो, 20 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे । कांड्रा स्टेशन में यात्री सुविधा समेत अन्य मांगों पर रेल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू ने बताया कि कोरोना काल से ही कांड्रा जंक्शन में ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है । जिसे लेकर यहां के स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। प्रकाश कुमार राजू ने कहा कि पूर्व की भाँति ट्रेनों का ठहराव नही होती है तो,वे 20 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे। जिसकी जानकारी डीआरएम सहित पदाधिकारीयो को दे दी गई है।




