शिक्षा एवं देश के उत्थान के प्रति अपने आप को समर्पित स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान कतिपय भुलाया नहीं जा सकता है – -प्राचार्या उषा राय ।


सिद्धार्थ पाण्डेय : शिक्षण संस्थान के कारण देश बचा हुआ है ।समाज को बिखरने में समय नहीं लगता है ।शिक्षा के माध्यम से ही समाज की अस्मिता को बचाए रखा जा सकता है । शिक्षक समाज के निर्माता है । देश के निर्माण में डीएवी संस्था का अभिन्न योगदान है । शिक्षक एवं शिक्षण का दायित्व विस्तृत होता है । उक्त बातें डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय नें स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के अवसर पर डीएवी गुआ में संस्था के शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान कतिपय भुलाया नहीं जा सकता है ।उन्होंने शिक्षा एवं देश के उत्थान के प्रति अपने आप को समर्पित किया। उनके जीवन से मानव को प्रेरणा ले उनके अनुकरणीय पथ पर चलना चाहिए।डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय ने दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल गुआ में सेवारत शिक्षकों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कही कि डीएवी संस्था स्कूलों के माध्यम से शिक्षा का प्रकाश पूरे देश में फैल रहा है । विद्यालय के शिक्षकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में समाज को रचनात्मक दिशा में ले जाने के लिए सदैव समर्पित हो कार्य करे एवं बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में अतुलनीय सहयोग दे ।मौके पर बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता में दक्षा मिश्रा प्रथम अन्वेशा साहू द्वितीय एव शुभ सिन्हा तृतीय रहा ।
कार्यक्रम में शिक्षिका ज्योति सिन्हा, भास्कर चंद्र दास, विकास मिश्रा, अंजन सेन, अनिरुद्ध दता, जयमंगल साव, पुष्पांजलि नायक, पुष्पांजलि पंडित, अरविन्दों साहू, अन्नपूर्णा साहू, अनिषा राय चौधरी, बालगोपाल सिंह, अनीला एक्का व अन्य दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षकों की उपस्तिथि घंटो बन रही ।




