
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के सख्त निर्देश और कार्रवाई के बाद गाड़ी पार्किंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। टाटा कांड्रा आदित्यपुर टोल रोड से कांड्रा टोल रोड तक बड़े गाड़ियों के पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के कड़ी में आज लगभग आधुनिक कंपनी के लिए लेकर आए गाड़ियों के लगभग 10 गाड़ियों को फाइन काटा गयाl चार दिन पूर्व भी फोर्जिंग कंपनी के कई गाड़ियों से फाइन काटा गया है। फाइन काटने की मुहिम और कार्रवाई शुरू होते ही ड्राइवर अपने-अपने गाड़ियों को लेकर इधर-उधर भागने लगेl आधुनिक के लिए माल लेकर आए और रोड में खड़े गाड़ियां के विरुद्ध अभियान चलाते हुए mvi act 179 के तहत कई गाड़ियों से फाइन वसूला गया। सभी गाड़ियों के निर्देश दिए गए हैं कि, दोबारा लगाने पर कोर्ट में कार्रवाई करते हुए फाइनल वसुला जाएगा। कुछ दिनों पूर्व ही कंपनियों को पत्र देकर हिदायत दी गई है कि सर्विस रोड और मेन रोड में गाड़ियां नहीं लगवाये ।अगर गाड़ियां दोबारा रोड में पार्किंग की जाती है तो फाइन वसूलते हुए कोर्ट की कार्रवाई की जाएगी। यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के इस कार्रवाई से पार्किंग करने वालों ड्राइवर में हड़कंप मचा हुआ है। वही कंपनी प्रबंधन भी इस कार्रवाई से बेचैन और घबराए हुए है।




