
जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों द्वारा बेखौफ घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है। जहां पुलिस कप्तान अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नए-नए तरीके से अंकुश लगाने के प्रयास कर रहे हैं। वही अपराधी भी बेखौफ होकर खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं। दिनदहाड़े जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 में बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया । सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल ने अपराधियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। अपराधियों को पकड़ने के लिए टाइगर मोबाइल आगे बढ़े अपराधियों ने टाइगर मोबाइल राम देव महतो पर गोली चला दी। करीब तीन की संख्या में अपराधी जवाहरनगर रोड नम्बर 15 में सज्जाद उर्फ़ टांगा को मारने आये थे।बताया जाता है कि सज्जाद को गोली मारने के बाद अपराधी वहां से भागने लगे थे। तभी टाइगर मोबाइल के जवान ने अपराधियों को घेर लिया. इसके बाद अपराधियों ने टाइगर मोबाइल के जवान पर ही फायरिंग कर भागने लगे। जिसमे रामदेव महतो नामक टाइगर मोबाइल को गोली लगी। इसी बीच दूसरे जवान ने युवक का पीछा कर एक को पकड़ लिया. घायल युवक सज्जाद और टाइगर मोबाइल के जवान को तत्काल टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाजरत है ।वही पकड़ाए युवक को मानगो थाना में ले जाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है।




