जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत वीरग्राम में तीन दिवसीय( 15_ 17 अप्रैल) 24 पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन कल मंगलवार से शुभारभ होगा।जिसको लेकर बच्चों से लेकर ग्रामीण तक तक तैयारी में जुटे है।इधर कार्यक्रम के बाबत आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के अध्यक्ष सह आयोजक सुंदर लाल दास ने कहा कि इस महायज्ञ में पुरुलिया, बांकुड़ा से कीर्तन संप्रदाय माहौल को भक्तिमय बनाएंगे ।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संजीव सरदार, सांसद विद्युत महतो, पूर्व जिला परिषद करुणा मय मंडल, नवदीप दास, विद्या सागर दास,जोगिन दास अनिता दास, दुलाल दास खास मेहमान होगे वहीं ग्रामीणों की ओर से गुरु पदों दास,लखी दास, पद्मोलोचन दास, विभूति भूषण जितेन दास,विश्वजीत दास, अमल दास,संतोष दास,मानिक दास गौड दास, राजेश दास ,राकेश दास झंटू दास कार्यक्रम में सफल बनाने में जुटे है।




