जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थानांतर्गत शंकोसाई में आदिवासियों के जमीन की घेराबंदी किए जाने के विरोध में बिरसा सेना के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए घेराबंदी को ध्वस्त कर दिया।इसे लेकर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने बताया कि यहां एक एकड़ जमीन आदिवासियों के पूर्वजों के समय से श्मशान घाट के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है.

लेकिन कुछ वर्षों से स्थानीय वासी वहां कचरा फेंकने लगे, वहीं भूमाफियाओं की नजर भी इस पर पड़ गईं, जिसे लेकर न्यायलय में भी मामला गया ,जहां से स्पष्ट निर्देश हुआ कि, वह जमीन आदिवासियों की श्मशान भूमि है । बावजूद भू माफियाओं ने उस जमीन की बीते दिन टीना से चार दिवारी कर दी।जिसके विरोध में बिरसा सेना के नेतृत्व में स्थानीय आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक हथियार लेकर पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए चार दिवारी को ध्वस्त कर दी।वही दिनकर कच्छप ने सरकारी अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि दुबारा चारदीवारी हुई तो संबंधित लोगों की सेंदरा कर दी जाएगी।




