सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ऑटो क्लस्टर , एवं STPI के पीछे जियाडा के जमीन पर खुलेआम चल रहे स्क्रैप टाल से संबंधित the राष्ट्रीय न्यूज़ में प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए जियाडा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन द्वारा टीम गठित कर उप क्षेत्रीय निदेशक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। The राष्ट्रीय न्यूज़ में यह समाचार प्रकाशित किया गया था कि ,क्या जियाडा और स्थानीय प्रशासन पर भारी पड़ते स्क्रैप टाल माफिया अमन और वरुण सिंह,जियाडा के जमीन पर चल रहे हैं खुलेआम स्क्रैप टाल, यह कहावत सटीक बैठती है कि माल महाराज का मिर्जा खेले होली यानी जियाड़ा के जमीन पर स्क्रैप माफिया दबंगई कर खुलेआम स्क्रैप टाल चला रहे हैं। जियाडा और स्थानीय प्रशासन आंखें मूंदे हुए हैं। जो लोगों के समझ से पैर लगने लगा है । जहां शाम ढलते ही 6:00 से 9:00 बजे के बीच सूत्रों के अनुसार असामाजिक तत्वों और अपराधियों के अड्डाबाजी शुरू हो जाते है। वहीं 10:00 बजे से रात्रि से सुबह 4:00 बजे तक चोरी के समान गाड़ियों से आते हैं और 5:00 बजे सुबह से लेकर 10:00 बजे सुबह तक उसका दूसरे जगहों पर डिलीवरी कर दिए जाते हैं।

देखना अब यह है कि इस अमन , बरुण टाल को जियाडा और स्थानीय प्रशासन कब खाली करता है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । किसके संरक्षण और दबाव के चलते जियाडा और स्थानीय प्रशासन खामोश है। कौन है संरक्षक अभिषेक अग्रवाल ? यह प्रकाशित समाचार के बाद The राष्ट्रीय न्यूज़ के समाचार को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने जियाडा के जमीन पर चल रहे स्क्रैप टाल पर कार्रवाई के लिए टीम गठित कर उप क्षेत्रीय निदेशक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।




