Advertisements
सरायकेला /(संजीव मेहता) : पिता के डांट के बाद गायत्री स्कूल का नौवीं कक्षा का छात्र 16 वर्षीय करण कुमार घर छोड़ कर चला गया है. करण के पिता चंदन सिंह जो आरआईटी मोड़ में पान दुकान चलाते हैं ने इस संबंध में आरआईटी थाना में पुत्र के लापता होने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. चंदन सिंह मूल रूप से लखीसराय (बिहार) के रहनेवाले हैं औऱ वर्तमान में आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह में रहते हैं।
Advertisements
Advertisement

उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्कूल से आने के बाद अपनी मां से झगड़ा कर लिया जिसको लेकर मैंने उन्हें डांटा, जिसके बाद वह खाना खाकर ट्यूशन के लिए निकला लेकिन ट्यूशन जाने के बजाय वह घर जाकर साइकिल और किताबें रखकर घर से 2 जोड़ी कपड़े लेकर अन्यत्र कहीं चला गया है. काफी खोजबीन की लेकिन 2 दिन से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।





