Saraikela (संजीव मेहता) :
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित टाटा मोटर्स की अधिकृत डीलर जेएमए स्टोर्स ने आज 8 व्यावसायिक भारी वाहनों की डिलीवरी दी है. यह डिलीवरी मेसर्स ईनु श्री और किशन राज फर्म को सौंपी गई है. जिन्हें टाटा मोटर्स की लेटेस्ट व्यावसायिक वाहन मॉडल नंबर सिग्ना 5532 एस डिलीवरी की गई है. इस मौके पर वाहनों की चाबी समारोहपूर्वक कंपनी के सीईओ अशोक कुमार एवं कंपनी के बोकारो प्रबंधक विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सौंपी गई.

इस कार्यक्रम में जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. जिनमें यार्ड इंचार्ज जयशंकर, कैलाश राय, रमन कुमार, सेल्स अधिकारी तौकीर, देवाशीष घोषएवं कार्मिक प्रबंधक सुनील कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे. साथ ही समारोह में टाटा मोटर्स के टेरोट्री सेल्स मैनेजर दीपक काडु मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. यह जानकारी जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने दी.




