Advertisements
जमशेदपुर : आचार संहिता लगते हैं जमशेदपुर जिला प्रशासन चुनाव संपन्न करने से संबंधित कार्यों को लेकर मुस्तैद हो गई है इसी कड़ी में जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल और एस एसपी कौशल किशोर सहित अन्य अधिकारियों ने जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज और कोऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किए दोनों ही भवनों में ईवीएम के डिस्पैच और स्ट्रांग रूम बनाई जानी है जिसमें कोऑपरेटिव कॉलेज से जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिमी और जुगसलाई विधानसभा के लिए डिस्पैच होगी जबकि सभी 6 विधानसभा इसी भवन के होगा इसके अलावे पूरे जिले के मतगणना का कार्य कोऑपरेटिव कॉलेज में ही संपन्न होगा।
Advertisement

इसे लेकर पूरे भवन और परिसर का निरीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को पारदर्शिता बनाने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Advertisement




