
जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई 1,2, एवं 3 के विशेष शिविर का समापन 5फरवरी 2024 को मीटिंग कक्ष, लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज जमशेदपुर में किया गया । इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत प्रोफ़ेसर विजय प्रकाश ने चादर ओढाकर किया । कार्य क्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर ,कोल्हान विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता उपस्थित थे। इन्होंने वालंटियर को सेवा भावना से काम करने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर कविता परमार, जिला परिषद सदस्य, बागबेड़ा सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत राजकुमार गौड़, मुखिया, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत ,संतोष ठाकुर, उप मुखिया, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत राजू सिंह, पंचायत समिति सदस्य, बागबेड़ा मध्य पंचायत , झरना मिश्रा ,पंचायत समिति सदस्य,बागबेड़ा के उपस्थित थे।सात दिनों तक चलने वाले शिविर में प्रत्येक दिन अलग अलग कार्य क्रम अलग अलग गोद लिए गांव में आयोजित किए गए l
इकाई 1 का गोद लिए गांव का नाम बागबेड़ा,इकाई 2का सोमाय झोपड़ी एवं इकाई 3का हरहरगुटू है। कार्य क्रम का संचालन एनएसएस यूनिट 1के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर बिनोद कुमार ने किया l यूनिट 3के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर अरविंद प्रसाद पंडित ने बताए कि वोलंटर्स ग्रामीण सर्वेक्षण, हैल्थ चेक अप कैम्प, संस्कृतिक कार्यक्रम , सरकारी योजनाओं की जानकारी ,योग , पौधा रोपण आदि कार्य क्रम किए । सातवें दिन सभी वोलंटियर्स को कोल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता के हाथों सर्टिफिकेट दिया गया l कॉलेज के प्रिंसिपल ने । इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य , डॉक्टर कविता परमार ने कहा कि एनएसएस, वोलंटियर्स को समाज के साथ जोड़ने का काम करती है । इस अवसर पर लगभग 110वोलंटियर्स उपस्थित थे।




