Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे डोबो में कथा सुनने जा रहे हैं महिलाओं से भरी टेंपो पलटने से उसमें सवार 5 वर्षीय बच्ची समेत 7 महिलाएं घायल हो गयीl घटना के बारे में घायलों ने बताया कि सभी गम्हरिया जगन्नाथपुर के रहने वाले हैं । डोबो में आयोजित हो रही प्रदीप मिश्रा के कथा को सुनने के लिए आठ लोग टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच कथा स्थल से कुछ दूरी में एक तेज रफ्तार बाइक सामने अचानक आ गयी। जिसे बचाने में टेंपो नियंत्रित हो गई और पलट गया। इस घटना में टेम्पो में सवार 7 महिलाएं और बच्ची में 5 वर्षीय ज्योति कुमारी , सुनीता देवी उसकी सास शकुंतला देवी, मंजू, अरूणिता देवी सहित अन्य लोग घायल हो गए घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है
Advertisement




