जमशेदपुर :जमशेदपुर के चर्चित इंस्पेक्टर फिर चर्चाओं में, मुख्यालय और सीएम तक पहुंची शिकायत, क्या कुछ होने वाला है, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और चौक चौराहे पर कई तरह के चर्चाएं चल रही है। क्षेत्र में बढ़ती छिंतई सहीत कई तरह की घटनाएं और चाकू बाजी की घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस मुख्यालय की निगाहें अपने ओर खींच लिया है।
पुलिस की मौजूदगी में हुई चाकूबाजी की घटना ने एक बार फिर थाना प्रभारी को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय पुलिसकर्मी आसपास मौजूद थे, इसके बावजूद अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारिक वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत की गई है। शिकायत में क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, पुलिस की कार्यशैली और थाना स्तर पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने का आरोप लगाया गया है।![]()

शहर का प्रमुख व्यावसायिक और संवेदनशील इलाका माना जाता है। ऐसे क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हिंसक घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म होता दिखाई दे रहा है ।






