जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, प्रदेश सचिव घनश्याम पांडे तथा मिशन मोदी अगेन के प्रदेश मंत्री ध्रुव सिंह ने बैठक कर आगामी सर्वेक्षण की तैयारियों और जनजागरूकता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कहा गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन और आवश्यक जानकारी का संग्रह करेंगे।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को एसआईआर अभियान के उद्देश्य और प्रक्रिया की सही जानकारी दें तथा सर्वेक्षण के दौरान सहयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। नागरिकों से अनुरोध किया गया कि बीएलओ के आने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं और सही जानकारी दें, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुरक्षित रहे तथा त्रुटियों को समय रहते दूर किया जा सके।






