Advertisements
Advertisement
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत भादुडीह बोड़ाम सतनाला माधोपुर से लेकर पश्चिम बंगाल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया।लेकिन इसमें अधिकृत किए गए जमीनों का मुआवजा 5 वर्ष बाद भी नहीं मिला इस संबंध में समाज सेवी विमल बैठा साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने जमशेदपुर उपायुक्त से भेंट कर लिखित ज्ञापन सौंपा इस दौरान
विमल बैठा ने कहा की पूरे राज्य में अवैध रूप से जमीन की खरीद फरोख्त सहित अतिक्रमण चल रहा है और ऐसे में सड़क बनकर 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी सरकार द्वारा अधिकृत जमीन मालिकों को मुआवजा नहीं दिया जाना चिंता का विषय है।अगर अविलम्ब इस पर पहल करते हुए मुआवजा की प्रक्रिया शुरू नही की गई तो बोड़ाम के ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय के समीप धरना पर बैठ जाएंगे
Advertisement




