
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत गैंताडीह से दो फरवरी से लापता चार वर्षीय बच्ची का शव किनुडीह में एक कुएं से बरामद हुआ है. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बता दे कि गैंताडीह निवासी मोयका आलडा की चार वर्षीय पुत्री चंदू कुई 2 फरवरी को घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया. सोमवार को परिजनों को सूचने मिली कि एक बच्ची का शव कीनूडीह गांव के पास खेत में स्थित एक कुएं में है। जहां परिजनों ने चंदू कुई के रूप में पहचान की, बच्ची पानी में आधी डूबी हुई अवस्था में थी.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.




